फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लाइटें खराब होने के कारण अंधेरे में अभ्यास करने को मजबूर खिलाड़ी

Fri, 25 Oct 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में ​स्थित हॉकी खेल ग्राउंड में खराब  पड़ी स्ट्रीट लाइट। 
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम खेल ग्राउंड स्थित हॉकी ग्राउंड को बने दस साल का समय हो चुका है। लेकिन ग्राउंड में खिलाड़ियों को खेल की सामान्य सुविधाओं से भी महरूम होना पड़ रहा है। हॉकी स्टेडियम में ग्राउंड की लाइटें, मैट, जाली व पानी की पाइप लाइन काफी समय से खराब है। इसके कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम में खिलाड़ी सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम को 4 से 7 बजे तक अभ्यास करते हैं। यहां पर हॉकी के लगभग सौ के आसपास खिलाड़ी अभ्यास के लिए रोजाना स्टेडियम आते हैं। वहीं शाम के समय स्कूल की छुट्टी होने पर जूनियर खिलाड़ी भी 4 बजे से आना शुरू हो जाते हैं, जो शाम को 6 बजे तक अभ्यास करते हैं।
सीनियर ग्रुप का मैच 7 बजे तक चलता है। इसमें 20 के आसपास महिला खिलाड़ी अभ्यास करती हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को देर शाम बंद लाइटों के कारण अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं मौसम बदलने के कारण शाम के समय जल्दी अंधेरा होने लगता है। साथ ही, मैदान का मैट काफी पुराना हो चुका है। नाम नहीं छापने की शर्त पर खिलाड़ियों ने बताया कि स्टेडियम में मैट, जाली व पानी की समस्या काफी समय बनी हुई है। अभ्यास करते समय हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्टेडियम में क्या कुछ खामियां हैं, इसकी रिपोर्ट बनाकर देने के लिए कोच को बोल रखा है। रिपोर्ट आने के बाद एस्टीमेट बना कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। बजट पास होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सतेंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें