फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रश्नोत्तरी में 22 विद्यालयों के 1700 विद्यार्थियों ने भाग लिया

Fri, 25 Oct 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
भिवानी। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से संस्कार सूत्र के तहत शुक्रवार को विद्यालय स्तर पर भारत को जानो लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। शाखा सचिव अधिवक्ता ललित शर्मा ने बताया कि इस लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में किया गया। इसमें करीब 22 विद्यालयों के 1700 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन आज नहीं हो पाया है। उन विद्यालयों में जल्द ही आयोजन पूरा कर लिया जाएगा। प्रतिभागी स्कूलों से कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थी 10 नवंबर को शाखा स्तर पर आयोजित होने वाली प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें