फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी की शान बनेगा प्लास्टिक फिल्म उद्योग, आयरन-स्टील होगी लोहारू की पहचान

विज्ञापन
सेक्टर 21 स्थित औद्योगिक क्षेत्र भिवानी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
शिव कुमार
विज्ञापन

भिवानी। प्लास्टिक फिल्म उद्योग अब भिवानी की शान बनेगा। वहीं आयन-स्टील उद्योग लोहारू की पहचान बनेगा। प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। इसके तहत नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की प्रोग्राम टू एक्सलरेट डेवलपमेंट फॉर एमएसएमई एडवांसमेंट (पदमा) के तहत जिले के हर ब्लॉक में अलग-अलग उत्पादों के कलस्टर स्थापित किए जाएंगे। ये कलस्टर स्थानीय उत्पादों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे। एमएसएमई की ओर से ब्लॉक वाइज कलस्टर का चुनाव कर मुख्यालय लिस्ट भेज दी है।
प्रदेश सरकार ने दो माह पूर्व पदमा योजना की घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश के 140 ब्लॉक में नए कलस्टर स्थापित किए जाएंगे। इन कलस्टर में 10 हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाईयां (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाई) स्थापित की जाएंगी। अधिकारियों की मानें तो इस योजना के तहत 25 से 30 हजार करोड़ रुपये निवेश किया जाएगा, जिससे करीब तीन लाख नए रोजगार सृजित होंगे। इसके लिए कलस्टर के चयन का कार्य पूरा कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

जिले में ब्लॉक वाइज स्थापित किए जाएंगे ये कलस्टर
ब्लॉक कलस्टर
भिवानी प्लास्टिक फिल्म
तोशाम हाई टेंशन इंसूलेटर
बवानीखेड़ा कैटल फीड
कैरू हैंडलूम प्रोडक्टस (बेड शीट)
बहल डेयरी/मिल्क बेस प्रोडक्ट
सिवानी ग्वार गम प्रोडक्ट
लोहारू आयरन/स्टील प्रोडक्ट - ट्रंक/अलमारी आयरन वर्क
नोटिफिकेशन के बाद उठा सकेंगे लाभ
इस योजना की अभी तक घोषणा ही की गई है। अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही प्रदेश के लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। फिलहाल अधिकारी इस योजना को लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में लगे हुए हैं।
जिला स्तर पर चल रही वन ड्रिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्कीम
एमएसएमई की जिला स्तर पर एक ही स्कीम चल रही है। उस स्कीम के तहत प्रत्येक जिले के लिए एक प्रोडक्ट फाइनल किया हुआ है। उस जिले में उक्त प्रोडक्ट से जुड़ी इकाईयां ही स्थापित की जा सकती है। उदाहरण के लिए जिले में सिटरस से जुड़ी इकाईयां लगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने फरवरी में पदमा योजना लॉन्च की है। अभी इसकी नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही इस योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। हमने जिले के हर ब्लॉक में लगाए जाने वाले कलस्टर का चुनाव कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। जनक कुमार, अतिरिक्त निदेशक, एमएसएमई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें