फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बहल उप तहसील में दो दिन ही हो रहे लोगों के काम

Wed, 01 Jan 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बहल की उपतहसील में बिजली कट लगने से परेशान लोग। 
विज्ञापन
रुपेश मित्तल
विज्ञापन


बहल। उप तहसील में बिजली कट होने पर लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कोई इंतजाम नहीं है। उप तहसील कार्यालय में जितने भी कंप्यूटर सिस्टम लगे हैं, उनमें किसी भी सिस्टम में लाइट बैकअप के लिए यूपीएस नहीं लगा है। लिहाजा, उप तहसील परिसर में सप्ताह के दो कार्यदिवस पर आए लोगों के काम अधर में ही लटके रहते हैं।
शुरुआत में जितने भी सिस्टम थे, उनके साथ यूपीएस लगे थे ताकि बिजली कट की स्थिति में काम बाधित न हो। लेकिन, बाद में जैसे ही उनमें खराबी आई तो उनको न तो सही किया गया और न हीं उनकी जगह दूसरे बदले गए। इस वजह से अब उप तहसील में कामकाज केवल बिजली होने पर ही होता है।
विज्ञापन

बिजली कट होने पर काम पूरी तरह से ठप हो जाता है और उप तहसील संबंधी कोई काम नहीं होता है। कामकाज करवाने आए लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं और घंटों तक बिजली आने का इंतजार करते रहते हैं। जब बिजली आती है तो इतनी भीड़ बन जाती है कि आधे लोगों के ही काम नहीं हो पाते हैं।
बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से काम करवाने के लिए आने वाले लोगों के अलावा उप तहसील कर्मी, अधिवक्ता के अलावा अन्य कर्मचारी खासे परेशान रहते हैं। उप तहसील कार्यालय में ज्यादातर समय काम लगभग ठप ही रहा। दोपहर दो बजे तक लाइट आती जाती रही, जिस कारण काम सुचारू रूप से नहीं हो सका। तहसील में पंजीकरण, इंतकाल, फर्द संबंधी कार्य के अलावा केसीसी, सेल डीड, एफिडेविट सहित अन्य काम नहीं बन सके।
दोपहर दो बजे से पांच बजे तक केवल तीन घंटे ही सही तरीके से काम बन सका। इस कारण अनेक लोग अपने काम से वंचित रहे गए। उप तहसील में काम करवाने आए सुरेंद्र कासनी, नवीन बागाण, दलबीर मंढोली, मनोज मंढोली सहित अन्य लोगों ने कहा कि प्रशासन को अविलंब तहसील कार्यालय में बिजली की सही व्यवस्था करनी चाहिए।

दो दिन होता है बहल उपतहसील में कार्य
उप तहसील में सप्ताह में केवल सोमवार व शुक्रवार को ही रजिस्ट्री सहित अन्य कार्य होते हैं। केवल दो दिन होने की वजह से दोनों दिन लोगों की भारी भीड़ बनी रहती है। जबकि, बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण इन दो दिनों भी अधिकतर लोगों के काम अटक जाते हैं। एक बड़ी वजह यह भी है कि पिछले कुछ समय से बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमराई हुई है। एक बार फाल्ट आने के बाद घंटों तक बिजली गुल रहती है।



बहल उप तहसील में बिजली की कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। काम करवाने आने वाले लोगों को इस अव्यवस्था के कारण भारी परेशानी होती है। लोगों ने अनेक बार प्रशासन से सही व्यवस्था के लिए गुहार लगाई है, पर कोई समाधान नहीं हुआ। - नवीन बागाण, बिधनोई।

बहल कस्बे की उप तहसील में बिजली संबंधी बड़ी दिक्कत आ रही है। बिजली जाते ही सारा कामकाज ठप हो जाता है। कई बार लोग दूर दराज से रजिस्ट्री संबंधी काम के लिए आते हैं पर बिजली नहीं होने से वापस लोटना पड़ता है। इसके अलावा विद्यार्थियों के एफिडेविट संबंधी काम भी बिना बिजली के पूरे नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन

- सुरेंद्र, कासनी कलां।


पिछले कुछ समय से बिजली की दिक्कत आ रही है। जो खराब सिस्टम है उनको सही करवाया जाएगा। इसके अलावा बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए इंतजाम किए जाएंगे ताकि लोगों को परेशानी न हो। उच्चाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजकर व्यवस्था सुधार के लिए लिखा गया है। - कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार, बहल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें