बवानीखेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस का स्वागत करते स्कूल स्टाफ।
बवानीखेड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के पांचवें दिन यातायात नियमों के बारे में बताया। बुधवार के दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने योग और मेडिटेशन से की।
इसके बाद पुलिस विभाग की तरफ उप निरीक्षक रामनिवास व उनके सहयोगी हेड कांस्टेबल नरेश कुमार ने एनएसएस वॉलंटियर्स को बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। गाड़ी चलाते समय फोन का प्रयोग न करें।
उन्होंने कहा कि सर्दी में अधिक कोहरे में गाड़ी में रिफ्लेक्टर का प्रयोग करें, दुर्घटना होने पर घबराएं नहीं बल्कि धैर्य रखें व डायल 112 पर कॉल करें वह साइबर क्राइम की स्थिति में 1930 पर कॉल करें। उन्होंने यातायात के नियमों के साथ-साथ स्वयंसेवकों को नशे के प्रति भी सचेत रहने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि आज समाज में नशे का प्रचलन बहुत अधिक हो गया है। विभिन्न प्रकार के तरीकों से नशे किए जाते हैं छात्रों को अपनी सेहत की सुरक्षा के लिए नशे से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी नवीन कुमार, हुनेश अग्रवाल, विनोद कुमार डीपीई उपस्थित रहे।