फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैंपू लेकर पब्लिक हेल्थ कार्यालय पहुंची महिलाएं, नहाने को मांगा पानी

विज्ञापन
हंगामा कर रहे विभिन्न कॉलोनियों से आए क्षेत्रवासियों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन द? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नहरों में कम पानी आने और वाटर टैंक खाली होने की वजह से सर्दियों के आगाज के मौसम में शहर की अधिकांश कॉलोनियां गंभीर पेयजल संकट से घिर गई हैं। मंगलवार सुबह शहर की गवार फैक्टरी क्षेत्र की सेवा नगर कॉलोनी व किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र की भाटा बगड़ी क्षेत्र की महिलाएं पब्लिक हेल्थ कार्यालय में शैंपू लेकर पहुंच गईं और अधिकारियों से नहाने के लिए पानी की मांग की। इस दौरान पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और फिर मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी खूब खरी-खरी सुनाई। इस दौरान महिलाओं व क्षेत्रवासियों की अधिकारियों के साथ भी नोक-झोंक हुई। पेयजल किल्लत से आक्रोशित महिलाओं ने पब्लिक हेल्थ कार्यालय में ही जमकर बवाल काटा। वहीं अधिकारियों ने जल्द समस्या समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

नहरों में कम पानी आने की वजह से पहले से ही खाली पड़े वाटर टैंकों की वजह से शहर की करीब 35 से अधिक कॉलोनियों के अंदर गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। पुराने शहर में 10 से 15 मिनट की पानी की राशनिंग भी की जा रही है, बावजूद इसके फिर भी लोगों की पेयजल जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं। सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में ही पहले बारिश और फिर अमरूत योजना के तहत पाइप लाइन बदली करने की वजह से सोमवार को भी पेयजल आपूर्ति ठप रही थी। इसी तरह कोंट रोड, लक्ष्मी नगर कॉलोनी, हनुमान गेट क्षेत्र, भाटा बगड़ी, सेवा नगर, ग्वार फैक्टरी क्षेत्र के अलावा पुराने शहर की अधिकांश कॉलोनियों में पेयजल संकट बना हुआ है।
शहर के किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र के अलावा भाटा बगड़ी क्षेत्र की महिलाएं मंगलवार को पब्लिक हेल्थ कार्यालय पहुंची। महिला फूला देवी, ओमपति, रेनू, शकुंतला, सुलोचना ने पब्लिक हेल्थ अधिकारियों को शैंपू के पाउच दिखाते हुए नहाने के लिए पानी मांगा। महिलाओं ने बताया कि पेयजल सप्लाई नहीं होने की वजह से एक सप्ताह से अधिक समय से नहाए नहीं हैं। पीने के पानी के लिए भी उन्हें दूर दराज भटकना पड़ता है। ओमपति ने बताया कि उसकी पुत्रवधू को बच्चा हुआ है, मगर नवजात को नहलाने और कपड़े साफ करने के लिए भी पानी नहीं मिला है।
विज्ञापन

वार्ड 29 की कॉलोनियों में छह माह से चरमराई हुई है पेयजल व्यवस्था
वार्ड नंबर 29 के पार्षद प्रतिनिधि अशोक कुमार, निवासी विष्णु, महेंद्र खन्ना, सुरेश कुमार, संतलाल, सोनू, ओमपति, बाला, लक्ष्मी, सुमन, सीमा, धर्मसिंह ने बताया कि कई बार विधायक, विभाग के अधिकारियों से इस बारे में मिल चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। पिछले छह महीनों से पैसे में पानी टैंकर मंगवाकर अपना काम चला रहे हैं। दिहाड़ी मजदूरी करने वाला तबका ज्यादातर इसी हिस्से में रहता है जो रोजाना मोल का पानी पीने में असमर्थ है। इस करके दूरदराज से पानी लाना पड़ता है। पेयजल समस्या के चलते जगह-जगह गलियों में विभाग द्वारा गड्ढे भी खोदे गए हैं लेकिन अभी तक पेयजल समस्या बनी है।
वर्जन-
नहरों में पानी की आपूर्ति कम पहुंची हैं, इसलिए शहर में पानी की समस्या बनी हुई है। मंगलवार को पानी टैंकों में भरना शुरू हुआ है। वीरवार से शहर के अंदर नियमित रूप से पानी की आपूर्ति दी जाएगी। पानी की कोई राशनिंग नहीं होगी, पहले कमी की वजह से राशनिंग चल रही थी।
- प्रवीण कुमार एसडीओ शहरी पेयजल शाखा भिवानी।

पब्लिक हेल्थ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते पेयजल समस्या से परेशान विभिन्न कॉलोनियों के लोग। सं- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें