फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवानीखेड़ा के 84 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम, जिले में कोरोना से 35वीं मौत

विज्ञापन
लोगों के घरों में जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है और बुजुर्गों के लिए यह जानलेवा बनता जा रहा है। मंगलवार को भी कोरोना पॉजिटिव बवानीखेड़ा के 84 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उसे पहले हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां से परिजनों की मांग पर गुरुग्राम रेफर किया गया। मगर परिजन मरीज को घर ले आए जहां सोमवार को बुजुर्ग का निधन हो गया। कोविड-19 नियमानुसार बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार किया गया। यह जिले में कोरोना पॉजिटिव की 35वीं मौत है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस बुजुर्गों के लिए घातक साबित हो रहा है। अब तक जिले में 35 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है, जिनमें से करीब 25 बुजुर्ग हैं। अब नया मामला बवानीखेड़ा है। जहां वार्ड 10 में 84 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को 23 सितंबर को बुखार, गले में दर्द, खांसी होने पर हिसार के जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 24 सितंबर को कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही। दो दिन बाद सामान्य अस्पताल हिसार में दाखिल करवाया गया। जहां 26 को मरीज के परिजनों की मांग पर उसे गुरुग्राम के एक अस्पताल में रेफर किया गया। मगर मरीज घर आ गया और घर पर ही रहा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार इस कारण इलाज भी प्रभावित हुआ। स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर पहुंची और मरीज को अस्पताल ले जाने की तैयारी हुई। इसी दौरान सोमवार को मरीज की घर पर ही मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुजुर्ग के संपर्क में आने वाले परिजनों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। साथ ही कोविड 19 नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार करवाया गया।
26 नए मरीज, 23 ने दी कोरोना को मात
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी 26 नए मरीज सामने आए वहीं 23 ने कोरोना को मात दी। अब जिले में 2716 कोरोना पॉजिटिव है। जिनमें से 2426 ठीक हो चुके है। 244 एक्टिव केस है। मंगलवार को भी 900 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी सामान्य तौर पर घूम रहा था मरीज
बवानीखेड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति सामान्य लोगों की तरह खुलेआम घूम रहा था। यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसके बाद पुलिस व्यक्ति के घर पहुंची और घर में ही रहने की चेतावनी दी गई।
वर्जन-
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखे और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और घर आते ही सबसे पहले साबुन से अच्छी तरह अपने हाथ साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें