फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मनीषा की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि देने जुटे लोग

Fri, 14 Aug 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव ढाणी लक्ष्मण में मनीषा मौत मामले को लेकर आयोजित बैठक को संबो​धित करते भाकयू जिला अध्यक्ष म
विज्ञापन
ढिगावामंडी (भिवानी)। मनीषा की पहली बरसी पर वीरवार को ढाणी लक्ष्मण के बाबा धर्मदास आश्रम में श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक और किसान संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। किसान नेताओं ने कहा कि इस मामले में शुक्रवार को पंचकूला की सीबीआई अदालत में पेश की जाने वाली रिपोर्ट पर निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन

मनीषा के पिता संजय शाम को ही पंचकूला चले गए। किसान नेता सुरेश कौथ और किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मेवासिंह आर्य, पूर्व सरपंच महावीर, विजेंद्र उर्फ गोरा ने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। बैरागी समाज हरियाणा के अध्यक्ष शिव कुमार बैरागी ने कहा कि अब तक बेटी के गुनहगार नहीं पकड़े गए हैं इसका मलाल है। मनीषा को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सीबीआई की रिपोर्ट पेश होने के बाद इस मामले में आगे का निर्णय लिया जाएगा।
मनीषा के दादा रामकिशन ने कहा कि सीबीआई की जांच से उन्हें ज्यादा उम्मीद नहीं है। जनसंगठन ही बेटी को न्याय दिला सकते हैं। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष, अनिल काकड़ोली,भाकियू जिलाध्यक्ष शिम्भूराम, पूर्व सरपंच, महावीर, विजेंद्र बैरागी, अनिल भारद्वाज, डॉ. मामराज स्वामी, संदीप सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के बाद पिता संजय पंचकूला रवाना हो गए। वे शुक्रवार सुबह 10 बजे सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें