लोहारू। लोहारू मार्केट कमेटी ने वीरवार को कृषि कार्य के दौरान हुए हादसों के शिकार लोगों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। अध्यक्ष संजय नेहरा की अध्यक्षता में यह वितरण हुआ। खेत में काम करते समय मृत्यु होने या शरीर का अंग भंग होने पर पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई। योजना के तहत शकुंतला को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं, मुन्नी देवी, चंदन और जयपाल को 37 हजार 500 रुपये के अलग-अलग चेक दिए गए। ये सहायता राशि अंग भंग होने के मामलों में प्रदान की गई। इस अवसर पर सचिव विवेक पंघाल, अनिल गोयल, कैलाश शर्मा, सुनील शर्मा सहित कर्मचारी और लाभार्थी मौजूद रहे।