फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मंडियों में धीमी उठान से अटका किसानों का भुगतान

Mon, 28 Oct 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले की मंडियों में बाजरे की लगातार आवक हो रही है लेकिन खरीद के मुकाबले उठान धीमी है। इस कारण किसानों का भुगतान भी अटक गया है। जिले की मंडियों में अब तक 67419.30 टन बाजरे की सरकारी खरीद हो चुकी है। जिसमें 60741.80 टन उठान हो चुकी है।
विज्ञापन

अब तक पूरे जिले में 69915.26 टन बाजरे की आवक हो चुकी है। मंडियां अब भी बाजरे की ढेरियों से अटी पड़ी हैं, लेकिन उठान धीमी होने की वजह से किसानों का भुगतान भी अटक गया है।
जिला मुख्यालय की मंडी सहित ग्रामीण मंडियों में भी बाजरे की आवक तेज है। 27 अक्तूबर तक जूई मंडी में 13569.56 टन बाजरे की आवक हुई, जिसमें 13057.05 टन खरीद हुई और 11705 टन उठान हुआ। बहल मंडी में आवक 2595.64 टन हुई, जिसमें 2492.80 टन की खरीद हुई है और 2409.95 टन की उठान हुई। वहीं ढिगावा मंडी में 6693.54 टन आवक हुई, जिसमें 6445 टन की खरीद हुई और 5825.50 टन बाजरे की उठान हो चुकी है। लोहारू मंडी में 3400.60 टन बाजरे की आवक हुई, जिसमें 3316.45 टन खरीद हुई है और 3145.55 टन बाजरे की उठान हो चुकी है। सिवानी मंडी में 2113.15 टन बाजरे की आवक हुई, जिसमें 2093.60 टन खरीद हुई और 1952.15 टन बाजरे की उठान हो चुकी है। बवानीखेडा मंडी में 4111 टन बाजरे की आवक हुई, जिसमें 4072 टन खरीद और 3600 टन बाजरे की उठान हो चुकी है। तोशाम मंडी में 12803 टन बाजरे की आवक हुई, जिसमें 12559 टन खरीद और 11807 टन बाजरे की उठान हो चुकी है। भिवानी मंडी में 23097 टन बाजरे की आवक हुई, जिसमें 21341 टन खरीद और 18000 टन बाजरे की उठान हो चुकी है।
विज्ञापन

-
वर्सन:::
मंडियों में बाजरे की निरंतर खरीद कराई जा रही है। जिन किसानों की फसल की उठान हो चुकी है, उसी के साथ उनका भुगतान भी कराया जा रहा है। किसानों को फसल बिक्री में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन

-गुरुप्रकाश, इंचार्ज, सरकारी खरीद एजेंसी, नई अनाज, मंडी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें