फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन

Sat, 14 Nov 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में जनजातीय गौरव दिवस एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी मनसा तथा लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक जितेंद्र सैनी के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सोहांसडा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य जगजीवन जिंदल ने की।
मुख्य वक्ता प्रदीप सोहांसडा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, त्याग, बलिदान और देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और देश के इतिहास में अपनी अमिट पहचान बनाई। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान, संघर्ष और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और देश एवं समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य जगजीवन जिंदल ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल उन्हें याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में पंजाब सिंह जीआई, मनीषा, धर्मेंद्र श्योराण, पवन कुमार, दिनेश कुमार, मेनपाल, पूजा, जस्सी, अविनाश गोलागढ़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें