फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी के अशोक बुवानीवाला को दिल्ली में मिलेगा महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड

विज्ञापन
अशोक बुवानीवाला
विज्ञापन
भिवानी। समाजसेवा, शिक्षा और संगठन के क्षेत्र में चार दशक से सक्रिय भिवानी के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक बुवानीवाला को महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा उन्हें 14 नवंबर को दिल्ली में अग्र अलंकरण समारोह 2026 सम्मान दिया जाएगा। समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल और राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


समाजसेवा के क्षेत्र में अशोक बुवानीवाला के लंबे योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर आंका गया है। 22 जून 1969 को भिवानी में जन्मे अशोक बुवानीवाला में समाजसेवा का संस्कार बचपन से ही है। उनके पिता दिवंगत भगीरथमल बुवानीवाला नगर पालिका भिवानी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिता ने भिवानी में आदर्श महिला महाविद्यालय की स्थापना की। वे आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी के महासचिव, आदर्श शिक्षा समिति के सचिव तथा वैश्य एडेड प्राइमरी स्कूल, वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, व्यंकटेश विद्यालय एवं देवालय भिवानी के पदाधिकारी के रूप में शिक्षा के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
अग्रवाल वैश्य समाज का लगातार नौवीं बार अध्यक्ष मनोनीत होना अशोक बुवानीवाला की प्रसिद्धि और कार्यशैली का जीवंत प्रमाण है। वर्तमान में वे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में उद्योग एवं व्यापार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें