फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधीवास में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ

Sun, 27 Dec 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। वार्ड बंदी की दुरुस्ती के बाद अब बहल क्षेत्र के गांव सुधीवास में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। सुधीवास गांव में पंचायत चुनाव तीसरे चरण यानि 24 जनवरी को करवाए जाएंगे। प्रदेश चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने चंडीगढ़ में इस आशय की घोषणा की है। इससे पहले चुनाव आयोग द्वारा गलत वार्डबंदी की शिकायत को जांच में सही पाने के बाद सुधीवास गांव में पंचायत चुनाव को टाल दिया गया था।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव टाले जाने के कारण चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चेहरों पर मायूसी छा गई थी। मगर अब चुनाव की घोषणा के बाद से उनके चेहरों पर रौनक लौट आई है। चुनाव आयोग द्वारा जब पिछली बार पंचायत चुनावों की घोषणा की गई थी तब सुधीवास गांव में वार्डबंदी गलत बनाए जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया था। गांव में पुरानी व्यवस्था के अनुसार सात वार्ड थे और नई वार्डबंदी के बाद एक वार्ड के इजाफा होने के साथ आठ बनने चाहिए थे। लेकिन, विभागीय गलती के कारण नई वार्डबंदी के बाद भी सात वार्ड ही बनाए गए थे। मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद चुनावों की घोषणा के बाद चुनाव स्थगित कर दिए थे। लेकिन, कोर्ट फैसले के बाद अब चुनावों की घोषणा हुई तो जिला निर्वाचन अधिकारी भिवानी ने चुनाव आयोग को सूचित किया कि सुधीवास गांव में नई वार्डबंदी का काम पूरा हो गया है तथा 24 दिसंबर को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जैसे ही मिली सूचना, छाया जश्न
सुधीवास गांव में वार्डबंदी गलत होने के कारण चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी मायूसी में थे। अक्सर गांव में लोगों को इस बात को लेकर चर्चाएं होती थी कि वार्डबंदी गलत बनाने का काम प्रशासन ने किया और खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है। मगर जब कोर्ट आदेश से पिछले चुनावी आदेशों पर रोक लगी तो लोगों को लगा था कि अगली बार तक चुनावी घोषणा होगी तो शायद वार्डबंदी का काम पूरा हो जाएगा और उनके गांव में नई पंचायत बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। शनिवार को जैसे ही लोगों को पता चला तो खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व सरपंच सतपाल, संदीप मान ने कहा कि देर से सही, आखिर वे भी दूसरे गांवों के साथ अपने गांव की नई पंचायत चुन सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें