देवी बाई आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सांसद चौ. धर्मबीर सिंह व अन्य। आयोजक
भिवानी। रामगंज मोहल्ला स्थित देवी बाई आश्रम में गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ और मंदिर परिसर में भजन-संकीर्तन का आयोजन हुआ। इसी दौरान दिव्यांग जनों के लिए निर्मित हाल का उद्घाटन सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने किया जबकि राधा रानी मंदिर के पुनर्निर्माण का लोकार्पण विधायक घनश्याम सर्राफ ने किया।
सांसद चौ. धर्मबीर सिंह और विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ना केवल धार्मिक सौहार्द और एकता का संदेश देते है, बल्कि समाजसेवा, सहानुभूति और सांप्रदायिक समरसता की भी एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते है। धार्मिक आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से भी अवगत करवाते है।
कार्यक्रम में आश्रम ट्रस्ट प्रधान आशु कामरा ने आश्रम की समाजसेवा से जुड़ी पहल को रेखांकित करते हुए बताया कि विवाह व अन्य आयोजनों में बचा हुआ भोजन फेंकने की बजाय उसे आश्रम में एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है। इसके अतिरिक्त आश्रम में शरण लेने वालों के लिए निशुल्क भोजन और आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, नरेंद्र बागां, सरदार सुदर्शन सिंह बाबा बंदा सिंह बहादुर कमेटी, सरपंच सचिन बलियाली शामिल रहे।