फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ समाज का प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक: ममता सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। एडीजीपी ममता सिंह ने कहा कि देश व समाज की तरक्की के लिए नशा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी अति आवश्यक है। नशा बेचने वालों व उन्हें संरक्षण देने वालों पर कार्यवाही होनी चाहिए। एडीजीपी ममता सिंह बुधवार को तोशाम पुलिस स्टेशन में आयोजित नशा व साइबर क्राइम पर जागरूकता शिविर में उपस्थित नागरिकों, स्कूली बच्चों को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

एडीजीपी ममता सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी गली, मोहल्ले व गांव की पूरी तरह से जिम्मेवारी लें और अपने आसपास किसी भी सूरत में नशा न बिकने दें। एडीजीपी ने बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर भी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इससे बचने के लिए सावधानी सबसे बड़ा उपाय है।
एसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को हालात से लड़ना सिखाएं और उन्हें मजबूत बनाएं। ताकि युवा किसी नशे जैसी बुरी लत में न पड़ें। एडीजीपी ममता सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों एवं स्कूली बच्चों से समस्याएं जानी और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी आशीष चौधरी, थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़, राजेंद्र जैन, पूर्व सरपंच नानकचंद, पूर्व सरपंच बलवान सिंह, पूर्व सरपंच राजबीर, पूर्व सरपंच बीरसिंह, होशियार सिंह संडवा, खजांची मित्तल, विकास सिंगला, नरेश द्वारका, जगदीश बरवालिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें