फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनचाहे बच्चों को लावारिस हालात में न छोड़ें अभिभावक : किरण देवी

Sat, 28 Dec 2024 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी किरण देवी ने बताया कि नवजात बच्चे और बच्ची को यूं ही छोड़ देने की सूचना आए दिन मिल रही है। बच्चों का जन्म तो हो जाता है, लेकिन कुछ समय में जिंदगी की जंग हार जाते हैं। अक्सर देखने में मिल रहा है कि लोग अनचाहे बच्चों को लावारिस हालत में जन्म देने के बाद सड़क, झाड़ियों में कूड़ेदान आदि अनजान जगह पर छोड़ कर चले जाते हैं।
विज्ञापन

इसलिए आम जन से अपील है कि ऐसा न करें। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए विशेष सुविधा प्रदान की है। जो परिवार किसी कारण से बच्चे को पालने में असमर्थ हैं वे इने बच्चों को विभाग की तरफ से बने पालना गृह में रख सकते हैं। यह गृह सामान्य अस्पताल, बाल सेवा आश्रम, मुक्त आश्रय गृह बवानीखेड़ा में बनाए गए हैं। लोगों की पहचान गुप्त रखी जाती है। वहां कोई सीसीटीवी नहीं लगा है।
बिना विलंब के जिले में बनी बाल कल्याण समिति को समर्पण कर सकते हैं। ऐसे बच्चों को जरूरतमंद परिवार गोद ले लेते हैं क्योंकि कई बेऔलाद दंपती बच्चा गोद लेने के लिए कई साल से इंतजार कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए लोग जिला बाल संरक्षण इकाई भिवानी या कोई शिकायत मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें