फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: इंजीनियरिंग और पत्रकारिता की डिग्री...पढ़ाई के लिए लिया पांच लाख का लोन, बेरोजगारी ने बना दिया अपराधी

Sat, 28 Dec 2024 05:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

बैंक लूट के लिए दिल्ली से भिवानी आए युवक को वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंजीनियरिंग और पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुका है, लेकिन बेरोजगार है। शार्टकट में पैसा कमाने के चक्कर में वह अपराध के रास्ते पर चल पड़ा और अब पकड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग और पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो बेरोजगार युवक अपराधी बन गया। पढ़ाई के लिए पांच लाख रुपये का कर्ज लिया हुआ था। कर्ज चुकाने के लिए उसे और दूसरा कोई रास्ता नजर नहीं आया तो बैंक रॉबरी का का प्लान बनाया। किस्मत ने यहां भी उसका साथ नहीं दिया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। भिवानी में पंजाब एंड सिंध बैंक में सेंधमारी के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के युवक सत्यवान (34) को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


सत्यवान पिछले एक साल से बेरोजगारी की मार झेल रहा था। उसे दिमाग में अपना कर्ज उतारने के लिए बैंक में चोरी का विचार आया। सत्यवान के सैतानी दिमाग ने अंजाम तक पहुंचाने के लिए पहले बहादुरगढ़ और फिर रोहतक शहर के कई बैंकों की रेकी भी कराई। लेकिन वहां उसे वारदात को अंजाम देने के लिए पूरा मौका नहीं मिला। 

विज्ञापन


खाता खुलवाने के बहाने की बैंक की रैकी
इसके बाद उसने भिवानी के हांसी गेट स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के साथ में खाली प्लाट दिखा, जिसके अंदर काफी घनी झाड़ियां थी। हिसार के बालसमंद निवासी 34 वर्षीय सत्यवान दिल्ली में किराये के मकान में रहता था। वह बैंक में चोरी के लिए भिवानी पहुंचा। उसने सात नवंबर को बैंक में अपना चालू खाता खुलवाया और रैकी भी की। उसने इस दौरान यह सटीक अंदाजा लगा लिया कि बैंक का स्ट्रांग रूम कहां पर है। 
विज्ञापन


साढ़े तीन फीट की दीवार काटकर बनाई सुरंग
इसके बाद वह दीवार तोड़ने का हैमर और ड्रील मशीन साथ लाया और खाली प्लाट के अंदर झाड़ियों को काटकर एक ऐसा सुरक्षित जगह बनाई, जिससे की काम के दौरान किसी को उसके इरादों की भनक तक न लगे। रात के बजाय उसने दिन में ही अपने काम को जारी रखा, ताकि वाहनों के शोरगुल से हैमर और ड्रील मशीन की आवाज सुनाई न दे। करीब साढ़े तीन फीट तक दीवार को काटकर सुरंग बना डाली। बैंक के अंदर हिस्से में कुछ इंच जगह ही बची थी कि जिसे तोड़ने से पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें