जीतूवाला रेल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी के विरोध में धरने पर बैठ नारेबाजी करते क्
भिवानी। जीतूवाला ओवरब्रिज निर्माण में देरी और निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए जीतूवाला रेल फाटक पर निर्माणाधीन पुल के नीचे धरना जारी है। धरने के चौथे दिन की अध्यक्षता पार्षद शिवकुमार गोठवाल ने की। इस दौरान धरने को समर्थन देने भाजपा नेता ठाकुर विक्रम सिंह, पूर्व विधायक डाॅ. शिवशंकर भारद्वाज पहुंचे।
पार्षद शिवकुमार गोठवाल ने कहा कि सीवरेज की लाइन शिफ्टिंग न होने की वजह से ओवरब्रिज निर्माण कार्य अटका पड़ा है। जब तक लाइन शिफ्टिंग का कार्य नहीं होगा, तब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब ठेकेदार व अधिकारियों को इस बारे अवगत करवाते हैं तो वे सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेते हैं। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य अधूरा होने से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वे जल्द से जल्द इस निर्माण कार्य पूरा करे, ताकि यहां के क्षेत्रवासियों का जीवन सरल बन सकें। इस अवसर पर रमेश शर्मा, रामनारायण, बलजीत यादव, रमेश वर्मा रेतीरोड़ी, सुरेंद्र सिंह कौशिक, कृष्ण प्रजापत, बलजीत सिंह गिल, रामशरण ठेकेदार, मा. सतबीर श्योराण, कुलदीप तंवर, रामसिंह वैद मौजूद रहे।