फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जूई में चकबंदी के लिए दो गांवों की हुई पंचायत

Wed, 09 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जूई में चकबंदी के लिए आयोजित पंचायत में मौजूद ग्रामीण। 
विज्ञापन
अनिल लांबा
विज्ञापन

जूई। जूई खुर्द की धर्मशाला में जूई खुर्द व जूई बिचली के ग्रामीणों की चकबंदी के लिए ईश्वर सिंह नंबरदार की अध्यक्षता में पंचायत हुई। इसमें जूई बिचली सरपंच प्रतिनिधि अवन लांबा, जूई खुर्द सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र रापड़िया, चकबंदी गिरदावर ने शिरकत की।
चकबंदी के लिए 31 सदस्यों की कमेटी बनाई गई जो चकबंदी में सहयोग करेगी और दोनों गांवों में प्रत्येक ठोला में जाकर रुपये एकत्रित करने का भी काम करेगी। गिरदावर प्रदीप कुमार ने चकबंदी को लेकर ग्रामीणों को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन



जल्द चकबंदी करने वाली मशीन मालिक से मिलेगी कमेटी

सरपंच प्रतिनिधि अवन लांबा व सुरेंद्र रापड़िया ने बताया कि गांव में चकबंदी के लिए मशीनों के मालिकों से रेट तय करने का काम कमेटी करेगी। रेट निर्धारित होने के उपरांत गांव में उक्त राशि को इकट्ठा करने का काम भी 31 सदस्यों की कमेटी करेगी। जल्द ही चकबंदी का काम शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके।

जीना हो चुका है दूभर
पंचायत में राजबीर रापड़िया, भूपेंद्र शर्मा, भूप सिंह यादव, राजेश लांबा, राजेश श्योराण, रामचंद्र गिल, राजपाल रापड़िया, राजपाल यादव, भूपसिंह, राजेश लांबा, बृजेश बीडीसी, महेंद्र शर्मा ने बताया कि गांवों के 80 प्रतिशत खेतों में जाने को रास्ते नहीं हैं। हर रोज लड़ाई होती रहती है। जमीन का रिकॉर्ड लेने पर पूरे ठोला की फर्द लेनी पड़ती है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। सांझे खाते होने के चलते एक आदमी मेरी फसल मेरा ब्योरा पर अधिकतर जमीन अपने नाम करवा लेता है, दूसरे की सुनवाई नही होती। गांव का सारा विकास ठप पड़ा है। चकबंदी हो तो ही बात बने। ग्रामीण सहयोग करने को तैयार हैं।
विज्ञापन



हमारी तरफ से सारी तैयारियां पूरी हैं। ग्रामीणों को सभी पहलुओं से अवगत करवा दिया गया है। अब कमेटी का काम है कि कितनी जल्दी मशीनों के मालिकों से रेट तय कर उसे हमारे साथ काम करने को तैयार करती है। - प्रदीप कुमार, चकबंदी गिरदावर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें