फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पंचायत विभाग ने कोलाना जोहड़ में अवैध मिट्टी खनन पर लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। बालाण रोड पर सीवरेज योजना के तहत बनाए जा रहे आईपीएस प्लांट में मिट्टी भराई के लिए कोलाना जोहड़ में अवैध खनन किए जाने पर पंचायत विभाग ने संज्ञान लिया है। ग्राम सचिव ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं कस्बे के लोगों ने इस मामले से जिला खनन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बहल से बालाण रोड पर स्थित यह कोलाना जोहड़ सदियों पुराना है। जोहड़ के पास बनाए जा रहे सीवरेज प्लांट की दीवारों और चहारदीवारी की मिट्टी भराई के लिए ठेकेदार ने जोहड़ से अवैध रूप से मिट्टी उतारी। कस्बे बहल युवा एकता संगठन के प्रधान योगेश शर्मा और अन्य लोगों ने मौके पर जाकर अधिकारियों से अवैध खनन के बारे में पूछा लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

स्थानीय लोगों ने कहा कि प्लांट निर्माण के लिए सरकार ने मिट्टी भराई समेत सभी खर्च मंजूर किए हैं फिर भी लालच के वशीभूत होकर अधिकारियों और ठेकेदारों ने अवैध खोदाई कर जोहड़ की मिट्टी हटाई। जोहड़ ग्राम पंचायत की अमूल्य धरोहर है जहां स्थानीय मवेशी वर्षभर पेड़ों के नीचे और बरसाती पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं। करीब 20 से 30 फीट तक मिट्टी की खोदाई से जोहड़ के अस्तित्व पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। मामले को लेकर पंचायत विभाग ने अपने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी है और नियमानुसार कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मामले को लेकर पंचायत विभाग पूरी तरह गंभीर है। पंचायत विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया है और नियमानुसार कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

-रवि कुमार, ग्राम सचिव, ग्राम पंचायत, बहल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें