फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आस्था स्पेशल स्कूल के साथ ओपीजेएस विश्वविद्यालय चूरू का हुआ एमओयू

Sat, 24 Feb 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में विश्वविद्यालय चुरू का अनुबंध हुआ।
विज्ञापन
भिवानी। दिव्यांग बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों व उन्हें ऊर्जावान बनाने की दृष्टि से ओपीजेएस विश्वविद्यालय चूरू के साथ आस्था स्पेशल स्कूल ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर (एमओयू) किया है। आस्था स्पेशल स्कूल के संस्थापक विजय शर्मा और ओपीजेएस विश्वविद्यालय चूरू के संस्थापक डॉ. जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एमओयू हस्ताक्षर हुआ।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय चूरू में एक सेमिनार के आयोजन में एमओयू पर हस्ताक्षर रजिस्ट्रार डॉ. रूपेंद्र सिंह उदावत, विशेष शिक्षा विभाग डीन डॉ. इंदु राणा, आस्था स्पेशल स्कूल की प्राचार्य एवं संचालिका सुमन शर्मा के द्वारा किए गए। सुमन शर्मा ने बताया कि भिवानी क्षेत्र के विश्वविद्यालय स्तर की गतिविधियों को संचालित कर इस शिक्षा को और बेहतरीन बनाने की दृष्टि से शोध करने का प्रयास किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक विजय शर्मा ने बताया कि यहां के दिव्यांग बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय में विशेष स्थान दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. उपेंद्र सिंह उदावत व इंदु राणा ने बताया कि विशेष बच्चों में दिन प्रतिदिन शोध करने की आवश्यकता है। जो हम विश्वविद्यालय स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर विवि के सहायक रजिस्टर डॉ. रवि बाल्यान, लेखा शाखा अधिकारी भूमि, विशेष शिक्षा डीन सहायक रजत सरोहा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें