फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन आक्रमण-19: पुलिस ने एक दिन में 21 आरोपियों को दबोचा

Tue, 24 Jun 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ऑपरेशन आक्रमण के तहत एक घर में जांच करते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह के निर्देश पर मंगलवार को भिवानी पुलिस ने अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ''ऑपरेशन आक्रमण-19'' चलाया, जिसमें जिलेभर से 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस विशेष अभियान में अपराध जांच शाखा, थानों व चौकियों की कुल 53 टीमों का गठन किया गया था, जिनमें 244 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब से जुड़े 8 मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 121 बोतल देशी शराब बरामद की। इसी तरह जुए के तीन मामलों में तीन आरोपियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल 8,150 रुपये की नकदी बरामद की गई।
इसके अलावा कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट पर एक आरोपी, पांच भगोड़े, चार ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर और एक अवैध देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। चोरी के एक मामले में एक महिला आरोपी को पकड़ कर उसके पास से 1,10,000 रुपये की राशि भी बरामद की गई।
विज्ञापन

अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भी सख्ती बरती गई। लेन चेंज का उल्लंघन करने पर 171 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि अन्य मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघनों पर 283 चालान जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन आक्रमण-19 के तहत अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसने की मुहिम जारी रहेगी। अभियान की सफलता में जिलेभर की पुलिस टीमों ने समर्पण और त्वरित कार्रवाई के साथ भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें