फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दुकानदार और उसके पिता से की मारपीट, केस दर्ज

Tue, 24 Jun 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मुंढाल खुर्द के पास 20 जून की रात एक दुकानदार और उसके पिता से आठ-दस युवकों ने मारपीट की। सदर थाना पुलिस ने दुकानदार के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। विवाद गाड़ी पलटने पर दो लाख रुपये नुकसान भरपाई को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव मुंढाल कलां निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके बेटे अक्षय की मुंढाल खुर्द ग्रामीण बैंक के पास नाई की दुकान है। अक्षय 20 जून की रात साढ़े दस बजे दुकान बढ़ाकर घर जा रहा था इस दौरान आठ-दस युवकों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। आरोपियों में एक प्रवीन निवासी जींद ने धमकी देते हुए कहा कि वह तीन हत्या पहले कर चुका है चौथी अक्षय की कर देगा। बता दें शिवा और राहुल हिसार के सिंघवा खास निवासी सागर की गाड़ी हिसार से किराये पर लेकर आए थे।
ये गाड़ी पलट गई थी। इस गाड़ी में अक्षय भी सवार था। सागर अपने मामा के लड़के प्रवीण व अन्य को लेकर गाड़ी के नुकसान के दो लाख रुपये मांग रहे थे। आरोपियों ने इसी रंजिश के चलते हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें