भिवानी। जिला कारागार में 10 जनवरी को सुबह 11 बजे बंदियों के खाने के बाद शेष बची रोटी, सब्जी व दाल इत्यादि की ई-टेंडर के माध्यम से खुली बोली होगी। इच्छुक बोलीदाता 20,000 रुपये की धरोहर राशि जमा करवाकर नीलामी में भाग ले सकता है।
जिला कारागार अधीक्षक ने बताया कि जिला कारागार में 11 जनवरी 2025 से 10 जनवरी 2026 तक की अवधि के लिए शेष बचा भोजन की नीलामी eoxn.gov.in पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि नीलामी में भाग लेने के लिए 20,000 रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी।
कारागार कार्यालय अधीक्षक के पास बोली स्वीकृत एवं अस्वीकृत करने का अधिकार होगा और किसी भी प्रकार का विवाद का न्याय क्षेत्र भिवानी होगा। वेस्ट भोजन के अलावा कोई अन्य अवैध वस्तु जेल के अंदर ले जाना गैर कानूनी है, अगर ऐसा करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला कारागार कार्यालय भिवानी से संपर्क करें।