फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ओपी चौटाला ने किया समूचे विपक्ष की एकजुटता का समर्थन

Sat, 13 May 2023 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव धनाना में ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार करते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला। 
विज्ञापन
भिवानी। इनेलो की परिवर्तन यात्रा शनिवार को भिवानी जिले में पहुंची। ये यात्रा 20 मई तक भिवानी जिले में रहेगी। यात्रा की शुरुआत धनाना गांव से की गई। पहले दिन यात्रा का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने किया। ओपी चौटाला ने समूचे विपक्ष की एकजुटता का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता के बल पर ही सत्ता परिवर्तन संभव है।
विज्ञापन

ओपी चौटाला ने सीएम मनोहर लाल के जनसंवाद पर कटाक्ष किया और कहा कि सीएम की कौन सुनता है। उनका तो उनके हलके में ही हेलिकॉप्टर नहीं उतरने दिया था। वहीं, वर्तमान सरकार द्वारा सबसे अधिक नौकरी देने के दावे पर लिस्ट जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार लिस्ट जारी कर बताए कि किसे नौकरी दी और किसे क्या सुविधा दी। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि जेजेपी ने घोषणापत्र में किया एक भी वादा पूरा नहीं किया है। ओमप्रकाश चौटाला ने सरकार व मुख्यमंत्री के साथ जेजेपी को भी निशाने पर लिया है। साथ ही सत्ता परिवर्तन के लिए विपक्षी दलों को एकजुट होने की नसीहत दी।
धनाना में यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा धनाना से शुरू होकर गांव तालु, कुंगड़, सिवाड़ा व पुर गांव से 22 किलोमीटर का सफर तय करते हुए कस्बा बवानीखेड़ा में पहुंची। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने हर गांव में जनसभा को भी संबोधित किया।
विज्ञापन

मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि उनकी यात्रा को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जिस आधार पर उन्होंने विश्वास जताया कि देश व प्रदेश में परिवर्तन होगा। उन्होंने कर्नाटक चुनावों के नतीजों पर कहा कि हमारी सोच है कि सभी को साथ लेकर सरकार बनाए और लोगों की जरूरत पूरी कर इन्हें हर सुविधा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें