फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, एक अप्रैल तक खुला रहेगा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी को दोपहर एक बजे से शुरू हो गई जो एक अप्रैल को रात 23:59 बजे तक जारी रहेगी। भर्ती वर्ष 2027 के लिए आवेदन निर्धारित अवधि के भीतर ही किए जा सकेंगे इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निदेशक कर्नल के. संदीप ने बताया कि ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए प्रत्येक आवेदन पर अभ्यर्थी को 250 रुपये परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी योग्यता के अनुसार इस वर्ष भी अग्निवीर की दो श्रेणियों के लिए आवेदन करने का विकल्प दिया गया है। अग्निवीर श्रेणी में प्राथमिकता का विकल्प उपलब्ध है जिसका चयन उम्मीदवार को आवेदन के समय करना होगा।
उन्होंने बताया कि भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) आयोजित होगी जबकि द्वितीय चरण में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

कर्नल संदीप ने बताया कि चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों के वे युवा आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ है और जिन्होंने कक्षा दसवीं या कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर ली है। इसके अतिरिक्त वे उम्मीदवार भी पात्र हैं जिन्होंने कक्षा दसवीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी है और परिणाम की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, बशर्ते वे अन्य सभी शर्तों को पूरा करते हों। यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोरकीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास) पदों के लिए की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी कर रखी है, वे योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि आवेदन करते समय अपना निजी मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें और प्रत्येक बार फॉर्म भरने या संशोधन के बाद सबमिट बटन अवश्य दबाएं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और भर्ती प्रक्रिया को भली-भांति समझ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें