फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अग्निपथ योजना के लिए 12 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Wed, 12 Mar 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक कर्नल के. संदीप ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी और 10 अप्रैल तक चलेगी। युवा पात्रता के आधार पर किसी भी दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो श्रेणियों के फॉर्म अलग-अलग भरने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की ओर से प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान किया जाना है। भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अग्नि वीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण भर्ती रैली के माध्यम से होगा।

सेना भर्ती कार्यालय से रैली के संयोजक कर्नल के. संदीप ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल समय 23:59 बजे के बाद बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिला के जिन युवाओं का जन्म 1 अक्टूबर 2004 से 01 अप्रैल 2008 के बीच हुआ है। दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है। उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। बशर्ते वे अन्य सभी शर्तों को पूरा करते हों।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के पद सभी आर्म फोर्स के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना बारे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें।

उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के पांच स्थान भरने की आवश्यकता है। अग्निवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है और उम्मीदवार को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुडऩे की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है।
उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधी अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं और चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।



आईटीआई, कौशल योग्य उम्मीदवारों के लिए बोनस अंक इस प्रकार रहेंगे
भर्ती निर्देशक कर्नल के. संदीप ने बताया कि 10वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स के लिए 20 अंक, 10वीं प्लस 2/3 साल का डिप्लोमा के लिए 30 अंक, 12वीं प्लस एक साल का आईटीआई कोर्स के लिए 30 अंक, 12वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स के लिए 40 अंक व 12वीं प्लस डिप्लोमा धारक के लिए 50 अंक बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा एनसीसी ए और बी के लिए 5 और 10 अंक बोनस मिलेंगे तथा एनसीसी सी सर्टिफिकेट के लिए जीडी श्रेणी में 20 और बाकी श्रेणी 15 अंक मिलेंगे। गणतंत्र दिवस भागीदारी के अतिरिक्त 5 अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें