फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने किया 95वां शक्ति प्रदर्शन

Wed, 12 Mar 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
फिटनेस अकादमी में श​क्ति प्रदर्शन करते स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह।
विज्ञापन
भिवानी। अखिल भारतीय युवा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने युवाओं को नशा व फास्ट फूड से दूर करने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान चलाया हुआ है। बुधवार को मिनी बाईपास स्थित स्टील मैन ऑफ इंडिया हेल्थ एंड फिटनेस अकादमी में 95वां शक्ति प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

शक्ति प्रदर्शन के तहत स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने आंखों से वजन उठाना, युवाओं को दांतों से झूला झूला कर व युवाओं को दांतों से उठाकर दौड़ लगाई और संदेश दिया कि यदि वे भी ताकतवर बनना चाहते हैं तो नशे को अलविदा कहना होगा। इस दौरान पहलवान बिजेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने व होली पर पानी व्यर्थ न बहाने की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने कहा कि नशे के आदी होकर कई बार युवा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो जाते है, जिसके बाद उनका तथा उनके परिजनों का भविष्य अंधकार में चला जाता है। इसीलिए अपने स्वर्णिम भविष्य को बनाने के लिए युवाओं को नशे को छोड़कर खेलों की तरफ बढऩा चाहिए। इस अवसर पर पूनम, प्रांजल, भावना, अनु, लाली, सुरेश देवी, बाला, वर्षा, मनीष, विकास, कमलेश, विकास अग्रवाल, वंशिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें