फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जेल भरो आंदोलन के समर्थन में एक हजार किसानों ने दी गिरफ्तारी

विज्ञापन
भिवानी में जेल भरो आंदोलन के दौरान पुलिस लाइन में नारेबाजी करते किसान।
विज्ञापन
भिवानी। विभिन्न मांगों को लेकर किसान और मजदूर तबके से जुड़े नेताओं व किसानों ने सोमवार को जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी दी। बड़ी संख्या में किसान लघु सचिवालय परिसर में एकत्रित हुए और प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं।
विज्ञापन

किसानों की संख्या बढ़ने पर जिला प्रशासन के पास उपलब्ध वाहन कम पड़ गए। इस दौरान लघु सचिवालय परिसर पुलिस छावनी में तबदील हो गया। पुलिस के अनुसार आंदोलन में शामिल करीब एक हजार किसानों को गिरफ्तार किया गया।
प्रदर्शनकारी किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर तथा भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से पुलिस और हरियाणा रोडवेज की 5 बसों के अलावा अन्य वाहन भी मौके पर बुलाए गए लेकिन प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक होने के कारण ये वाहन भी कम पड़ गए।
इसके बाद पुलिस ने आंदोलन में शामिल किसानों को हिरासत में लेकर अलग-अलग वाहनों से ले जाना शुरू किया। आंदोलनकारियों में शामिल कामरेड ओमप्रकाश और अन्य किसान नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं।
प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखा। आंदोलन के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें