फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: योग्यता पूरी न होने पर नगर पालिका लोहारू के वार्ड नंबर 14 से एक नामांकन रद्द

Wed, 19 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में नामांकन पत्रों की जांच करते निर्वाचन अधिकारी महेश कुमार और अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
भिवानी/बवानीखेड़ा/लोहारू। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए प्राप्त उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों की मंगलवार को जांच की गई। इसके बाद बवानीखेड़ा नगर पालिका से अध्यक्ष के 19 और पार्षद पद के लिए 71 नामांकन सही मिले। बवानीखेड़ा में पार्षद के लिए दो नामांकन पत्र खारिज हुए।
विज्ञापन


लोहारू में योग्यता पूरी न होने के कारण वार्ड नंबर 14 से अमरचंद का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। इसके बाद बुधवार दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
लोहारू नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष और 14 वार्डों के पार्षद पद के लिए 74 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनकी निर्धारित समय अनुसार मंगलवार को जांच की गई। योग्यता पूरी न करने पर वार्ड नंबर 14 से अमरचंद का नामांकन पत्र रद कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी मनोज दलाल ने बताया कि जांच के दौरान वार्ड नंबर 14 से पार्षद पद के उम्मीदवार अमरचंद का नामांकन पत्र योग्यता पूर्ण न करने के कारण निरस्त कर दिया गया। यह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है लेकिन अमरचंद 10वीं कक्षा पास न होने के कारण अयोग्य पाए गए।
लोहारू में नामांकन प्रक्रिया जांच के दौरान तहसीलदार नवनीत, नायब तहसीलदार शेखर नरवाल, सचिव तेजपाल तंवर, दीपक शर्मा, श्यामसुंदर सांगवान, अनिल मेंचू, जगबीर सिंह आदि चुनाव से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वानी मंडी भिवानी

अध्यक्ष पद के लिए आवेदन 9

रद्द कोई नहीं

बचे 9

-




-

बवानीखेड़ा, लोहारू और सिवानी के प्रत्याशी
नगर पालिका का नाम- वार्ड संख्या- कुल नामांकन - पार्षद प्रत्याशी - निरस्त पर्चे - प्रधान प्रत्याशी
लोहारू- 14- 74 - 49- -01 - 25

बवानीखेड़ा- 16- 92 - 73- 02 - 19
सिवानी- 16- 78 - 69- 01 - 09

कुल- 46- 244 - 191- 04 - 50
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें