फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसआई ताऊ पर 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का केस

Wed, 19 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने रिश्ते में ताऊ लगने वाले पुलिस के एसआई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने महिला पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी। इस आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि 30 अगस्त 2024 को उनकी बेटी के स्कूल में अभिभावकों की बैठक हुई थी। रिश्ते में ताऊ लगने वाला आरोपी एसआई उनकी बेटी को लेने स्कूल में गया था। वहां से लौटते समय वह उसे अपनी कार में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया। गाड़ी के शीशे पर भी काली फिल्म लगी थी। इस दौरान गाड़ी में ही आरोपी ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया।



इस घटना के बाद आरोपी ने सात सितंबर 24 को भी उसकी बेटी को स्कूल से लाने का प्रयास किया लेकिन उसके साथ जाने से इन्कार करने पर उसे पीटा गया। इसी दौरान लड़की की सहपाठी वहां आई तो उसने उन्हें आरोपी की करतूत बता दी। यह बात सहपाठियों ने स्कूल की अध्यापिका को और अध्यापिका ने पीड़िता की मां को स्कूल में बुलाकर बताई।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता की मां आरोपी के घर गई तो उन्हें भी पीट दिया गया। इसलिए पीड़िता की मां ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस मामले की तहकीकात कर आरोप के सबूत जुटा रही है। इसी आधार पर पुलिस आरोपी पर अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें