फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में एक घंटा हाईवोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
08 फोटो ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता में हंगामा कर रही हिमाचल प्रदेश की टीम को समझ? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम होने के बावजूद उसका दोबारा मैच करवाने को लेकर भीम खेल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। हिमाचल प्रदेश की टीम ने खेल कमेटी पर भेदभाव और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए। इस दौरान कमेटी और हिमाचल प्रदेश की टीम में हुए हंगामे के कारण एक घंटे तक मैच भी रोक दिए गए। हिमाचल की टीम के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। मौके पर सिविल लाइन पुलिस ने आकर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की टीम मैनेजर कम कोच सुदर्शन चौहान ने बताया कि रविवार शाम को उनकी टीम का महाराष्ट्र की टीम के साथ मैच हुआ था। इस मैच में हिमाचल की टीम विजेता रही। मैच का निर्णय रातोंरात बदल दिया गया। सोमवार सुबह हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच सेमीफाइनल मैच घोषित भी कर दिया था। मगर कमेटी ने हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र की टीम के साथ दोबारा मैच खेलने के लिए बाध्य किया। इसको लेकर उन्होंने विरोध जताया। इस पर कमेटी के सदस्यों और 15 से 20 अन्य युवाओं ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें हॉल से बाहर निकाल दिया। जब उन्होंने खेल निदेशक और आयोजक के नाम पत्र लिख कर दिया तो पत्र भी फाड़ दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हंगामे का पता चलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत करवाया और कमेटी ने हिमाचल प्रदेश की टीम को विजेता माना। इसके बाद हरियाणा की टीम के साथ हारने के बाद हिमाचल प्रदेश की टीम चौथे स्थान पर रही।
वर्जन:
भीम खेल परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पहले से ही तैनात थी। विवाद होने के बाद पुलिस ने मामले को शांत करवाया। दोनों पक्षों को समझाने के बाद प्रतियोगिता फिर से शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेशचंद्र, प्रभारी, सिविल लाइन पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें