फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस का एक नया मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में ब्लैक फंगस का एक नया केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिले में अब तक ब्लैक फंगस के 30 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से तीन की मौत हो गई और तीन उपचार के बाद ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को तीन आशंकित केस मिले थे, जिनकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को ब्लैक फंगस का एक नया केस सामने आया है। जिसकी पहचान गांव सीपर वासी 59 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। महिला को परिजन उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उसे ब्लैक फंगस के प्राथमिक लक्षण होने की पुष्टि की और उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिले में फंगस के मिले अधिकतर मामले ग्रामीण क्षेत्र से हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर कोरोना संक्रमित थे।
वर्जन::
जिले में ब्लैक फंगस के तीस मामले सामने आ चुके हैं। इससे बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। किसी भी बीमारी का मरीज बगैर चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन न करें, खासकर शुगर के मरीज। जिले में स्टेरॉयड की बिक्री पर पहले ही रोक लगा दी गई है। नागरिकों से अपील है कि इस बीमारी के लक्षण होने पर जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक से परामर्श लें, ताकि समय पर उपचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें