फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने तोशाम रोड भिवानी से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बावड़ी गेट निवासी अनिकेत के रूप में हुई। सीआईए स्टाफ द्वितीय के मुख्य सिपाही ओमप्रकाश सोमवार को बापोड़ा चौक भिवानी पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति तोशाम रोड भिवानी बाईपास पर खड़ा है। उसके पास बिना लाइसेंस का अवैध हथियार है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर अनिकेत को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर पुलिस को आरोपी से दो देसी पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुईं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


घर के बाहर से मोपेड चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने घर के बाहर से मोपेड चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिनी बाईपास निवासी भीम सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में शिकायत दी। इसमें बताया कि 26 नवंबर 2024 को उन्होंने अपनी मोपेड घर के बाहर खड़ी की थी। वहां से चोर उनकी मोपेड को चोरी करके ले गया था।


विवेचनाधिकारी हितेंद्र ने इसी मामले में कार्रवाई की और न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट लेकर सोमवार को ढाणा नरसान निवासी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोपेड बरामद कर ली। उस पर जिले में चोरी के दो दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें