तोशाम। गांव सिढान में एक किसान के खेत में खड़े गेहूं में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के कारण किसान के डेढ़ एकड़ में खड़े गेंहू जल कर राख हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि उसके नुकसान की भरपाई हो सके।
किसान कुलदीप ने बताया कि करीबन 2 बजे उसके पास फोन आया कि उसके खेत में आग लगी गई। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा। उसने खेत में पहुंचकर देखा तो आग लगी हुई थी। आग लगी देखकर पड़ोसी किसान भी ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए। किसानों ने ट्रैक्टरों की सहायता से आग पर करीबन आधे घंटे में काबू पाया। किसान कुलदीप ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि उसके नुकसान की भरपाई हो सके।