फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धुलेंडी के दिन डीजे पर नाचने के दौरान कबाड़ी को पीटा, मौत

Tue, 26 Mar 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। धुलेंडी के दिन बवानीखेड़ा के वार्ड दो में डीजे पर नाचने के दौरान हुए झगड़े में एक कबाड़ी की पिटाई कर दी गई। रोहतक पीजीआई ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बवानीखेड़ा पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में वार्ड चार निवासी रफीक खान ने बताया कि वह चिनाई का काम करता है। वे तीन भाई और दो बहनें हैं। सभी भाई-बहन शादीशुदा हैं और अलग-अलग परिवार के साथ रहते हैं। वह सबसे बड़ा है। उसका छोटा भाई 40 वर्षीय जमील खान कबाड़ी का काम करता था। गत 25 मार्च को उसका भाई जमील खान फाग खेलने के लिए शाम चार बजे वार्ड दो में गया था। जहां डीजे बज रहा था। शाम करीब पांच बजे विजय उसके भाई जमील खान को लेकर घर पहुंचा। उस दौरान जमील के नाक और मुंह से खून निकल रहा था।
विजय ने बताया कि वार्ड दो में जमील खान के साथ झगड़ा हो गया था। उसने आरोप लगाया कि वार्ड दो निवासी सोमबीर ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई को चोटें पहुंचाईं। उसके भाई की पीट-पीट कर गंभीर चोटें पहुंचाने की वजह से ही उसकी हालत खराब हो गई। जिसे पहले भिवानी नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में चिकित्सकों ने उसके भाई जमील को मृत घोषित कर दिया। बवानीखेड़ा पुलिस के जांच अधिकारी ने शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है जो भी दोषी होगा उससे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जितेंद्र, एसएचओ, थाना बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें