डीआरडीए हाल में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का निपटारा करते डीसी महावीर कौशिक।
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने समाधान शिविर में आईं सभी शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त सोमवार को लघु सचिवालय के डीआरडीए हाल में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का निपटान कर रहे थे। उन्होंने समाधान शिविर में आईं शिकायतों को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को मार्क करके उनके समाधान के बारे में दिशा निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के अलावा कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ भी सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए और समाधान के बाद शिकायतकर्ता को अधिकारी सूचित करें। शिविर में खेत के रास्ते, फिरनी, अवैध कब्जे, फैमिली आईडी, ट्यूबवेल कनेक्शन, ध्वनि प्रदूषण, मुआवजा, दहेज उत्पीड़न, भूमि रिकॉर्ड, पेंशन, बिजली-पानी, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और राजस्व से संबंधित शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। समाधान शिविर में नगराधीश अनिल कुमार, डीडीपीओ आशीष मान मौजूद थे।