फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय से अधिकारी गायब, भड़की महिलाएं

Tue, 17 Jun 2014 12:56 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के सतनाली रोड स्थित नई कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से भयंकर पेयजल संकट बना हुआ है। कॉलोनी की महिलाएं सोमवार फरियाद लेकर जब जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंची तो अधिकारियों की गैरमौजूदगी में उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया जिस पर उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


महिलाओं ने दो टूक चेतावनी दी कि गर्मी क मौसम में उनकी कॉलोनी में 12 घंटे से पहले नियमित आपूर्ति नहीं की तो वे मुख्य चौक को जाम कर देंगी।

जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा कस्बे के सतनाली रोड स्थित नई कॉलोनी के लगभग दो सौ घरों को एक ही बोरिंग से जलापूर्ति की जाती है। घनश्याम मिश्रा, निर्मला देवी, संतरा देवी, कलावती, सावित्री, बिमला, सुशीला, अनीता, राजबीर, अशोक आदि ने बताया कि बस्ती में पिछले एक सप्ताह से बहुत ही कम मात्रा में पानी आ रहा है। इससे गर्मी के मौसम में लोगों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है।

महिलाएं सुबह जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल कार्यालय पर फरियाद करने पहुंची तो वहां पर एसडीओ व कनिष्ठ अभियंता नदारद मिले व केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मौजूद मिली। इस पर महिलाएं भड़क उठी। बाद में महिलाओं ने जिला प्रशासन व जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आगामी 12 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि तय समय में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो सभी महिलाएं बाढड़ा के मुख्य क्रांतिकारी चौक को जाम कर देंगी। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ बीके ग्रोवर ने बताया कि वह आज सुबह फिल्ड में थे और कॉलोनी की समस्या उनके संज्ञान में थी।
विज्ञापन


कस्बे की नई कॉलोनी में पेयजल विभाग की नई भूमिगत लाइन बिछाते समय पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसको सुबह ही कर्मचारियों ने दुरुस्त कर दिया है। सोमवार देर शाम तक कॉलोनी में पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें