फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनाली साफ करते सैनिक को लगी गोली, मौत

Tue, 17 Jun 2014 12:54 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मंदोली में रविवार रात दुनाली बंदूक की सफाई करते समय गोली चलने से एक फौजी की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सामान्य अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव मंदोली निवासी समे सिंह नामक व्यक्ति भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत था। मृतक समेसिंह 9 जून को एक माह की छुट्टी के दौरान अपने घर आया हुआ था।

रविवार देर शाम वह अपने घर में रखी दुनाली बंदूक की सफाई कर रहा था, इसी बीच बंदूक से गोली चल गई और समेसिंह के सीने में जा धंसी। जिसके कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया। गोली की आवाज सुनते ही परिजन उधर दौड़े, लेकिन तब तक समेसिंह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मृतक समेसिंह भारतीय सेना की 9 जाट रेजिमेंट में हवलदार के पद पर कार्यर्रत था।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार वह 9 जून को एक माह की छुट्टियों के दौरान घर पर आया हुआ था। मृतक के दो बच्चे हैं जिनमें 15 वर्ष का लड़का व 13 वर्ष की लड़की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें