भिवानी। परिवार पहचान पत्र आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पीपीपी में गलतियों को ठीक करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से अब जिले में ही अलग-अलग डेस्क बनाए गए हैं। इन पोर्टल पर रिक्वेस्ट डलवाने के बाद संबंधित डेस्क पर फैमिली आईडी की खामियों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए 17 वर्गों में अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है।
इसके अलावा फैमिली आईडी की छह प्रकार की गलतियों का अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में समाधान किया जाएगा। इसके लिए पोर्टल पर सरकार द्वारा लिंक डाल दिया गया है। अगले दो से तीन दिनों में लिंक चालू हो जाएगा।
बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र में गलतियों को ठीक करने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत फैमिली आईडी की अलग-अलग समस्याओं के लिए अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई है। अब फैमिली आईडी में गलतियों को दुरुस्त करवाने के लिए पोर्टल पर सीएससी से रिक्वेस्ट डलवाने के बाद जिले में ही संबंधित अधिकारियों के पास स्वयं जाकर गलतियों को ठीक करवाया जा सकेगा।
इसके लिए 17 वर्ग में परिवार पहचान पत्र की गलतियों को बांट कर अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से छह प्रकार की गलतियों का समाधान अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में ही समाधान किया जाएगा। इसके लिए पोर्टल पर सरकार द्वारा लिंक डाल दिया गया है। अगले दो से तीन दिनों में लिंक चालू हो जाएगा। संवाद
फैमिली आईडी से संबंधित कौन से कार्य कहां होंगे
संख्या सुधार अनुरोध समाधान
1 आय स्थानीय/सेक्टर समिति
2 जाति पटवारी/कानूनगो/सीआरओ
3 बैंक अकाउंट संबंधित शाखा में बैंक केवाईसी पूर्ण करवाना
4 मोबाइल मोबाइल नंबर आधार के साथ और सीएससी/पीपीपी साइट पर अपडेट करवाना
5 सदस्य जोड़ना विवाह / जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य
6 अवांछित सदस्य हटवाना कार्यालय से फील्ड सत्यापन के आधार पर
7 वृद्धावस्था पेंशन टीम लीडर सत्यापन
8 जन्मतिथि एडीसी कार्यालय
9 पता एडीसी कार्यालय
10 दिव्यांग स्थिति एडीसी कार्यालय
11 वैवाहिक स्थिति एडीसी कार्यालय
12 सदस्य प्रवासन एडीसी कार्यालय
13 योग्यता एडीसी कार्यालय
14 जीवित/मृत्यु के रूप में चिह्नित करवाना एडीसी कार्यालय
15 व्यवसाय मुख्यालय से स्वचालित होगा
16 नाम सीएससी / पीपीपी साइट से
17 पिता / माता का नाम सीएससी पीपीपी साइट से
सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र की गलतियों को ठीक करवाने के लिए 17 वर्गों में अलग-अलग डेस्क बनाए गए हैं। पोर्टल से रिक्वेस्ट डलवाने के बाद फैमिली आईडी की गलतियों को पात्र व्यक्ति द्वारा स्वयं ही संबंधित अधिकारी के पास जाकर गलतियों को ठीक करवाया जा सकेगा। इसके लिए पोर्टल पर सरकार द्वारा लिंक डाल दिया गया है। अगले दो से तीन दिनों में लिंक चालू हो जाएगा।
- हेमंत सैनी, जोनल मैनेजर, परिवार पहचान पत्र, भिवानी।