फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब स्वचालित रोड स्वीपर मशीन से होगी शहर की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर में पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण और शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए अब स्वचालित रोड स्वीपर मशीन से सफाई की जाएगी। यह मशीन सड़क की धूल और गंदगी को इकट्ठा कर निर्धारित स्थान पर डंप करती है, जिससे धूल कम उड़ती है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने मशीन द्वारा सफाई के लिए शेड्यूल तैयार कर कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं। यह मशीन प्रतिदिन लगभग 20 से 30 किलोमीटर सड़क की सफाई करेगी। डीएमसी गुलजार मलिक ने बताया कि नगर परिषद को सफाई से संबंधित शिकायतें मिलती रहती हैं।
डीसी के मार्गदर्शन में सफाई व्यवस्था सुधारने की कार्य योजना तैयार की गई है। मशीनीकृत सफाई में जीपीएस लोकेशन के साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सार्वजनिक छुट्टियों पर भी न्यूनतम 30 किमी प्रतिदिन सफाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें