फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब विस्तृत पाठ्यक्रम के अनुसार होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा

Thu, 31 Aug 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा इस बार विस्तृत पाठ्यक्रम के अनुसार होगी। एचटेट से जुड़ी विस्तृत विषय वस्तु बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट कराने के लिए सरकार के समक्ष भी मंजूरी के लिए मसौदा भेजा है। इसकी प्रक्रिया भी अभी चल रही है। अक्तूबर के अंतिम और नवंबर के प्रथम सप्ताह में एचटेट तीनों लेवल की परीक्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड तीन लेवल में एचटेट की परीक्षा का आयोजन अक्तूबर के अंतिम और नवंबर के प्रथम सप्ताह में करा सकता है। पिछले साल तीनों लेवल में दो लाख 61 हजार 389 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब तक बोर्ड एचटेट में विषय, टॉपिक से संबंधित 150 अंकों के प्रश्न ही विद्यार्थियों से पूछता था। इसमें पूछे गए सवालों पर भी काफी आपत्तियां दर्ज कराई जाती थी, जबकि केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा के मुकाबले एचटेट की पास प्रतिशतता भी सिर्फ छह फीसदी ही दर्ज की जाती थी। एचटेट में पास प्रतिशतता बढ़ाने और विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी देने के लिए बोर्ड प्रशासन ने एचटेट की विषय वस्तु को विस्तृत रूप देने का निर्णय लिया है।
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन अक्तूबर के अंतिम और नवंबर के प्रथम सप्ताह में हो सकता है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इस बार विस्तृत विषय वस्तु आधारित परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसकी डिटेल भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें