फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे डबल फाटक पर पुल के लिए अब डेढ़ माह और बढ़ा इंतजार, दिनोद रोड पुल का काम धीमा

विज्ञापन
दिनोद रोड जीतूवाला फाटक पर निर्माणाधीन पुल। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए चल रही दो बड़ी रेलवे पुल परियोजनाओं के लिए शहरवासियों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तोशाम बाईपास के डबल रेलवे फाटक पर बन रहा रेलवे पुल का काम पूरा होने के लिए अभी डेढ़ माह का इंतजार और बढ़ गया।
यद्द काम दिसंबर 2021 तक पूरा होने की उम्मीद थी। इतना ही नहीं दिनोद रोड पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का काम भी काफी धीमा हो गया है। यहां पर पुल निर्माण से पहले संबंधित विभागों द्वारा शिफ्टों में बिजली, पानी और सीवर लाइन शिफ्ट की जा रही हैं, जिसकी वजह से लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। घनी आबादी के बीच बन रहे रेलवे पुल के धीमे चल रहे कार्य की वजह से लाइनपार की करीब 50 हजार से अधिक की आबादी के लिए भी फाटक की बाधा जल्द दूर होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

बीएंडआर विभाग द्वारा दिनोद रोड जीतुवाला रेलवे फाटक पर करीब एक साल पहले पुल निर्माण का काम शुरू किया था। अभी कृष्णा कॉलोनी छोर पर ही पुल के पिलर खड़े हुए हैं, जबकि जीतुवाला जोहड़ की तरफ फाउंडेशन भी ठीक से नहीं बनी है। पिलर के नाम पर केवल सरियों का जाल ही नजर आ रहा है। पुल निर्माण में आड़े आ रही सीवर, बिजली और पानी की लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। यहां तंग जगह की वजह से पब्लिक हेल्थ व बिजली निगम के अधिकारियों को लाइन शिफ्ट में भी काफी परेशानी आ रही है। लाइन शिफ्ट के दौरान स्थानीय लोगों की दिक्कतें भी बढ़ रही हैं, क्योंकि उनकी सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, पुल की वजह से आने-जाने का रास्ता भी नहीं है। दिनोद रोड पर शहर का सबसे छोटा करीब 600 मीटर का पुल करीब 18 करोड़ की लागत से बन रहा है, बल्कि तोशाम रोड के खरकड़ी डबल रेल फाटक पर शहर का सबसे बड़ा रेल पुल बन रहा है। इसकी लंबाई करीब 1100 मीटर है, वहीं इसकी लागत भी 36 करोड़ से अधिक है। खरकड़ी डबल रेल फाटक पर पुल निर्माण का काम 90 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। इसे पूरा होने में करीब डेढ़ माह का समय और लगेगा। इस लिहाज से तो मई के अंत तक नए पुल पर ट्रैफिक चालू होगा। (संवाद)
विज्ञापन

अभी और समय लगेगा
तोशाम बाईपास के खरकड़ी डबल रेल फाटक पुल का निर्माण पूरा होने में अभी डेढ़ माह का समय और लगेगा। दिनोद रोड पर जीतुवाला की तरफ बिजली, पानी, सीवर लाइन शिफ्ट किए जाने का काम चल रहा है। घनी आबादी के बीच का इलाका होने की वजह से लाइन शिफ्ट में थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं। पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाने के बारे में निर्माण एजेंसियों को हिदायतें दी गई हैं।
- कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता, बीएंडआर भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें