फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्ट्रीट लाइट गुल होने पर हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत

विज्ञापन
शाम को शहर के सरकुलर रोड स्थित डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट ठीक करवाते नप अधिकारी संजय यादव। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। अगर आपके आसपास की स्ट्रीट लाइट खराब है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें। नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट शिकायतों का निवारण करने के लिए नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नगर परिषद में हेल्पलाइन नंबर पर घर बैठे ही लोग अपनी स्ट्रीट लाइट खराब संबंधी शिकायतों को दर्ज करा पाएंगे।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद की निगरानी में शहर की 18 हजार से अधिक स्ट्रीट प्वाइंटों के रखरखाव की जिम्मेदारी है। इसके लिए नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट रखरखाव के कार्य का ठेका भी दिया हुआ है। हाल ही में नए ठेकेदार को वर्कऑर्डर जारी किया था, मगर नए ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। जिसके बाद नगर परिषद ने संबंधित ठेकेदार को तीन नोटिस भी जारी कर दिए। अब पुराने ठेकेदार से ही स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव कराने का निर्णय लिया है। इसी लिए नगर परिषद ने नया हेल्पलाइन नंबर 7082937767 जारी किया है। जिस पर कोई भी शहरवासी बात कर अपनी स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायत दर्ज करा सकता है।
नंबर जारी कर दिया है
नगर परिषद की तरफ से स्ट्रीट लाइट खराब होने पर शिकायत निवारण संबंधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर शहरवासी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका तुरंत समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें