फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: पंचायती जमीन पर कब्जे के मामले में विधायक बिशंबर वाल्मीकि को नोटिसी, सहायक कलेक्टर ने किया जारी

Sat, 28 May 2022 12:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

सहायक कलेक्टर ने नोटिस जारी किया है। पंचायत की 155 वर्ग गज जगह को लेकर विवाद है। उन पर 155 वर्ग गर्ज की जगह पर कब्जा करने का आरोप है। उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
notice - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में पंचायती जमीन पर कब्जे के आरोप के बाद सहायक कलेक्टर ने बवानीखेड़ा विधायक बिशंबर वाल्मीकि को नोटिस जारी किया है। उन पर 155 वर्ग गर्ज की जगह पर कब्जा करने का आरोप है। उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया है। वहीं मामले पर विधायक बिशंबर वाल्मीकि का कहना है कि उनका इस जगह को लेकर कोई लेना-देना नहीं है। यहां भाई रहता था और उसका नाम बेवजह घसीटा जा रहा है।

विज्ञापन

 

खरक गांव के खांडयान पाना में बने मकान की जगह को लेकर विवाद है। इसकी पहले शिकायत हुई थी। अब सहायक कलेक्टर अदालत की ओर से जारी नोटिस में लिखा गया है कि लिखित प्रमाण, नकल जमाबंदी, नकल खसरा गिरदावरी, पैमाइमश रिपोर्ट का अवलोकन करने से यह जाहिर होता है कि पंचायत खरक की यह मिलकियत होती है। इस पर आपका 155.79 वर्ग गज पर नाजायज कब्जा है। आपको सूचित किया जाता है कि 27 मई को अदालत में पेश होकर जवाब दें। 


मेरा जगह से कोई लेना-देना नहीं : बिशंबर
जमीन के नोटिस और विवाद पर विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने कहा कि उनका उक्त जमीन से कोई लेना-देना नहीं है। वहां भाई का परिवार रहता है। इस जमीन की उन्हें कोई जानकारी नहीं। मेरा नाम बेवजह लिया जा रहा है। पहले भी बेवजह लिया गया था। उनके गांव में अंदर मकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें