फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज के एवज में पैसे मांगने और न देने पर बदतमीजी का आरोप

Sat, 28 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव बिडोला के किसानों ने एडीओ के उपर गेहूं का बीज देने की एवज में 500 रूपये मांगने व बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। किसानों ने उच्चाधिकारियों से एडीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। किसानों ने नायब तहसीलदार को एडीओ के खिलाफ शिकायत भी दी है।
विज्ञापन

बिडोला निवासी किसान बिजेंद्र, पवन, रमेश व तेजपाल ने बताया कि वे शुक्रवार को गेहूं का बीज लेने के लिए गए थे। इस मामले में वे एडीओ प्रदीप पानू से मिले। एडीओ से मिलने के बाद उन्होंने गेहूं के बीज की मांग की, जिस पर एडीओ प्रदीप पानू ने उनको बीज देने की हां भर ली। किसानों के अनुसार उसके बाद उन्होंने रजिस्टर में बीज देने के लिए किसानों के हस्ताक्षर करवा लिए और वे किसानों के साथ बीज देने के लिए चले गए। किसानों ने बताया कि एडीओ ने बीज देने के लिए पांच सौ रुपये प्रति बैग देने पड़ेंगे। साथ ही एडीओ ने किसानों को कहा कि इस बात का कही गांव में जिक्र भी मत करना। किसानों ने एडीओ की इस बात का विरोध किया तो एडीओ ने किसानों को बीज देने से मना करते हुए रजिस्टर में दर्ज की गई इंट्री वाला पेज भी फाड़ दिया और किसानों से बदतमीजी की।
इसके बाद किसान बाद में वहां से वापस आ गए और एडीओ के खिलाफ नायब तहसीलदार नरेंद्र ग्रेवाल को शिकायत की। नायब तहलीलदार ने किसानों को एडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इस संबंध में एडीओ प्रदीप पानू ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। नायब तहसीलदार नरेंद्र ग्रेवाल ने बताया कि शिकायत आई है। एडीओ नहीं थे। इस कारण किसानों को सोमवार को दोबारा बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें