फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब नहीं होगा जलभराव, अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में ऊंची की गई पार्किंग

Tue, 07 Oct 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर का मुख्य द्वार। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। अब जिला न्यायालय अधिवक्ता चैंबर्स परिसर की वाहन पार्किंग में बारिश के दौरान पानी का ठहराव नहीं होगा। लंबे समय से बनी इस समस्या को खत्म करने के लिए पार्किंग स्थल की इंटरलॉकिंग टाइल्स को उखाड़कर ऊंचा उठाने का कार्य कराया गया है। सड़क से नीचा स्तर होने के कारण यहां अक्सर पानी भर जाता था जिससे अधिवक्ताओं और न्यायालय आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की ओर से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पार्किंग स्थल को ऊंचा कर नया स्वरूप दिया गया है। अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में दो खंड बने हुए हैं, जिनके बाहर की खाली जगह को पार्किंग के रूप में उपयोग किया जाता है। रोजाना बड़ी संख्या में अधिवक्ता और न्यायालय के कार्य से जुड़े लोग यहां अपने वाहन खड़े करते हैं। बरसाती पानी के ठहराव के कारण पार्किंग की जगह सीमित हो जाती थी और वाहनों को खड़ा करने में भी दिक्कत आती थी।
बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप तंवर ने बताया कि बरसाती पानी की समस्या को देखते हुए इंटरलॉकिंग टाइल्स को हटाकर स्थल को पहले से ऊंचा उठाया गया और फिर दोबारा तैयार करवाया गया है। अब यहां पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है जिससे बारिश के दौरान ठहराव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन की ओर से परिसर में अन्य विकासात्मक कार्य भी करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें