फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: गांव सिकंदरपुर के नवनिर्वाचित सरपंच की हृदय गति रुकने से मौत, शनिवार को लेनी थी शपथ

Fri, 02 Dec 2022 05:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

बब्बर सिंह ने बताया कि मृतक सत्यनारायण के दो बच्चे हैं। उनका लड़का फौज में है और लड़की कॉलेज में पढ़ रही है। शनिवार को पंच-सरपंचों का गांव में ही शपथ ग्रहण समारोह होना है। शपथ ग्रहण से एक दिन पूर्व ही सरपंच की मौत से ग्रामीण शोक में डूब गए हैं। 
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बवानी खेड़ा के गांव सिकंदरपुर के नवनिर्वाचित सरपंच सत्यनारायण की शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सरपंच सत्यनारायण 52 वर्ष के थे और गांव में उनकी फर्नीचर की दुकान थी। पूर्व पंच बबर सिंह ने बताया कि सरपंच सत्यनारायण शुक्रवार करीब साढ़े 9 बजे अपने घर पर बैठे थे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें हांसी के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बब्बर सिंह ने बताया कि मृतक सत्यनारायण के दो बच्चे हैं। उनका लड़का फौज में है और लड़की कॉलेज में पढ़ रही है। शनिवार को पंच-सरपंचों का गांव में ही शपथ ग्रहण समारोह होना है। शपथ ग्रहण से एक दिन पूर्व ही सरपंच की मौत से ग्रामीण शोक में डूब गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें