फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मिरांडा हाउस कॉलेज की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रियंका घणघस का गांव धनाना में किया स्वागत

Mon, 06 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव धनाना में आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीणों के साथ मौजूद प्रियंका और भारती घणघस।
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में गांव धनाना की प्रियंका घणघस ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है जबकि उनकी छोटी बहन भारती घणघस डीआरसी कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहीं। रविवार को गांव धनाना पहुंचने पर दोनों बहनों का ग्रामीणों ने स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस समारोह की अध्यक्षता घणघस खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने की जबकि मंच का संचालन रविंद्र ने किया। घणघस खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता नफे सिंह ने बताया कि इन दोनों बहनों की जीत न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है बल्कि यह धनाना गांव और पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। यह दिखाता है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि की बेटियां भी बड़े मंचों पर अपना दबदबा कायम कर सकती हैं।
नफे सिंह ने कहा कि प्रियंका और भारती की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों के लिए उदाहरण है कि उचित प्रोत्साहन और दृढ़ संकल्प के साथ वे किसी भी क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंच सकती हैं। इस अवसर पर अनिल, नरेश मांढी, काला शेखपुरा अध्यक्ष हरियाणा घणघस खाप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें