फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम उपमंडल न्यायिक परिसर का नवनिर्मित भवन जनसेवा को समर्पित

विज्ञापन
तोशाम उपमंडल न्यायिक परिसर के नवनिर्मित भवन जनसेवा का उद्घाटन करते पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्या? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं भवन निर्माण समिति के चेयरमैन ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने शनिवार को तोशाम में नवनिर्मित उपमंडल न्यायालय परिसर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजमोहन सिंह, पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरुण मोंगा, पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश व भिवानी सेशन डिविजन के प्रशासनिक जज ललित बत्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

न्यायाधीश ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने नवनिर्मित न्यायिक परिसर का अवलोकन किया व पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में भिवानी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, उपायुक्त नरेश नरवाल, एसपी अजीत सिंह शेखावत, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लीगल एड कपिल राठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ज्योति, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अंशुमन, एसडीजेएम देवेंद्र योद्धा उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने कहा कि वे इस बात से उत्साहित हैं कि उन्हें तोशाम जैसे पवित्र शहर में आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की बिल्डिंग कमेटी के अथक प्रयास से इस न्याय के मंदिर के लिए भव्य भवन का निर्माण करवाया है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में न्यायालय परिसर बनने से सुनवाई की गति तेज होगी। उन्होंने तोशामवासियों व लोगों का आह्वान किया कि वे न्यायालय परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें, ताकि पर्यावरण के अनुकूल इस परिसर को रखा जा सके। उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि सब डिविजन से केस शुरू होते हैं, अधिवक्ताओं को चाहिए के वे कागज देखकर केस फाइल करें। केस पर शुरुआत से ही मेहनत करें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि आगे बढ़ने के लिए नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करना समय की जरूरत है। उन्होंने अधिवक्ताओं से जनमानस को त्वरित, सस्ता व सुलभ न्याय दिलवाए जाने के लिए अपील की। भिवानी सेशन डिविजन के प्रशासनिक जज ललित बत्रा ने इस अवसर पर अधिवक्ताओं से पारिवारिक विवादों को मिल बैठकर समाधान करवाने का आह्वान करते हुए न्याय के इस मंदिर में आमजन को न्याय दिलवाए जाने की अपील की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भवन में उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि न्यायिक परिसर भवन को आधुनिक तरीके से बनाया गया है। दो मंजिल इस न्यायिक परिसर में सीढ़ियों के अलावा तीन लिफ्ट की सुविधा भी रहेगी। न्यायिक परिसर में चार कोर्ट रूम, रिटायरिंग रूम, पेशी रूम, स्टेनो रूम, लिटिगेंट रूम, कैंटीन, बार रूम, बार लाइब्रेरी, लॉकअप रूम, स्ट्रांग रूम, मालखाना, ज्यूडिशियल रिकार्ड रूम, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रैंप की सुविधा के साथ-साथ तीन लिफ्ट के अलावा सभी जरूरी सुविधाएं भवन में मुहैया करवाई गई हैं।
उपायुक्त नरेश नरवाल ने मुख्यअतिथि व अन्य अतिथिगण का पंचायत स्तर पर बनाए गए न्यायिक परिसर का उदघाटन जनसेवा को समर्पित करने पर आभार जताया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसवीर सिंह कुंडू, अश्वनी गोयल, सोनिका गोयल, केपी सिंह, एसीजेएम रामवतार पारीक, सिवानी से एसडीजेएम सुनील कुमार, लोहारू से एसडीजेएम जितेंद्र कुमार, एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, डीएसपी आशीष चौधरी, बार एसोसिएशन भिवानी के प्रधान सत्यजीत पिलानियां, बार एसोसिएशन तोशाम के प्रधान एडवोकेट सत्यवान श्योराण, तोशाम के सरपंच राजेश कुमार, राजेन्द्र जैन, बार एसोसिएशन के उपप्रधान एडवोकेट सुभाष वर्मा, सचिव एडवोकेट सुमन दहिया, एडवोकेट सुधीर मुदगिल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें